न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
चंदपा क्षेत्र के गांव बल्टीगढ़ी निवासी राजकुमार, अरविंद व राहुल पुजारी लाल पुत्र कालीचरण निवासी चाचपुर भटेला बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच कस्बा चंदपा के निकट इनकी बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। संवाद