फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डीपीआरओ के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब डीपीआरओ के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 729 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को डीपीआरओ कार्यालय में तैनात एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहां मंगलवार को अन्य कर्मियों व अधिकारियों की जांच कराई गई। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ व अन्य की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुरसान के गांव जटोई का 34 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे कोविड-1 अस्पताल में भेजा गया है। तहसील सासनी के गांव सठिया के 74 वर्षीय एक वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिकंदराराऊ के गांव टीकरी खुर्द का 22 वर्षीय युवक नोएडा में रहकर सर्विस करता था। वह भी वहां जांच में पॉजिटिव पाया गया है। इधर, दो दिन पहले जिला अस्पताल के दो चिकित्सक पॉजिटिव पाए गए थे। इसे लेकर अस्पताल में मंगलवार को भी खलबली मची रही। अस्पताल में मरीज कम संख्या में आए और दोपहर बाद तो सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी हुए होम क्वारंटीन
हाथरस। शहर में अलीगढ़ रोड स्थित स्थित एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके मकान में एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी किराए पर रहते हैं। फिलहाल यह खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें