न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निरीक्षकों का स्थानांतरण गैर जनपद होने के चलते सामान्य समायोजन एवं रिक्ति की पूर्ति के लिए चार प्रभारी निरीक्षकों को नई नियुक्ति दी गई है।
निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरण करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदराराऊ नियुक्त किया गया है। निरीक्षक रवींद्र कुमार दुबे को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली और निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक मुरसान के पद से स्थानांतरण करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद बनाया गया है।
निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव को जिला प्रशिक्षण इकाई के पद से स्थानांतरण करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्ष को तत्काल रवाना होकर अपनी नई नियुक्ति स्थान पर आमद कराने के लिए निर्देशित किया है।
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पूर्व में रहे प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदराराऊ प्रवेश कुमार राणा का जनपद कासगंज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस अरविंद राठी का तबादला जनपद अलीगढ़ और प्रभारी निरीक्षक सादाबाद दिनेश कुमार सिसौदिया का तबादला जनपद कासगंज हो जाने के चलते उनको कार्यमुक्त कर दिया गया है। संवाद