हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर भीड़ के चलते चेकिंग करती राजकीय रेलवे पुलिस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आतंकी घटना के अलर्ट को लेकर शुक्रवार को जीआरपी सीओ हरीशचंद्र व थाना प्रभारी जयप्रकाश ने दलबल के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की। साथ ही स्टेशन पर आए यात्रियों के बैग व अन्य सामान की तलाश ली। इसे लेकर यात्रियों में खलबली मची रही। इस मामले में जीआरपी प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि आतंकी अलर्ट को लेकर शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया है। संवाद