फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार से बच्ची सहित चार की मौत, गांवों में दहशत

विज्ञापन
हाथरस : महिला त्रिवेणी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला मनी में बुखार से 45 वर्षीय त्रिवेणी पत्नी आश बहादुर सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक महिला से पहले बुखार इस परिवार के दो अन्य सदस्यों की जिंदगी पहले ही निगल चुका है। इधर, गांव बुढ़ाइच में 50 वर्षीय ओमवती पत्नी जयंती प्रसाद और पप्पू यादव की तीन माह की पुत्री की भी बुखार से मौत हो गई। फतेहउल्लापुर निवासी 20 वर्षीय युवक योगेश पुत्र चंद्रपाल की भी बुखार से मौत हो गई। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था।
परिवार में बुखार से 29 दिन पहले 58 वर्षीय जितेंद अमीन मौत हो चुकी है। उनका त्रयोदशी संस्कार करने दो दिन बाद ही इसी परिवार में 70 वर्षीय महिला ओमवती देवी की मौत हो गई। दो दिन बाद उनकी त्रयोदशी होनी थी कि इससे पहले ही महिला की मौत से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि महिला को चार दिन पहले बुखार आया था। उसका सादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह तबियत अधिक खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मंगलवार की रात को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस परिवार के अन्य सदस्य त्रिवेणी पत्नी अनिल कुमार, नेहनी, डौली, माधुरी, संध्या, प्रिया, शशि, हर्ष कुमार का भी आगरा में इलाज चल रहा है। बुखार से एक ही परिवार में हुई तीन मौतों से पूरे परिवार के साथ गांव में भी दहशत का माहौल है। इधर, स्वास्थ्य की विभाग टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बीमार लोगों को दवाएं वितरित कीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें