फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आशा कार्यकर्ता सहित चार निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। तहसील सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें आशा कार्यकर्ता भी शामिल है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। वर्तमान में जिले में 41 सक्रिय केस हो गए हैं। 800 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
किट के माध्यम से हो रही सैंपलिंग में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। तहसील सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में कोरोना ने अपने पांव पसार दिए हैं। यहां आशा कार्यकर्ता सहित चार लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। पूर्व में कस्बा बिसावर में किट के माध्यम से सैंपलिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली। रिपोर्ट के अनुसार कस्बा बिसावर में 29 वर्षीय एक युवक, 39 वर्षीय महिला और मोहल्ला कुकरिया निवासी 30 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 वर्षीय आशा कार्यकर्ता के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद विभाग में खलबली मच गई है। इन सभी को उपचार के लिए मुरसान के एल वन अस्पताल में भेजा गया है। परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है और सैंपलिंग की जा रही है। जिले में वर्तमान में 41 सक्रिय केस हैं। अब तक 279 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें