फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण में चारों आरोपियों की हुई कोर्ट में पेशी, मृतका के भाई की हुई गवाही

विज्ञापन
हाथरस कांड : अभियुक्तों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में शुक्रवार को चारों अभियुक्तों की फिर कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में बिटिया के भाई की गवाही भी हुई। वादी पक्ष की ओर से सीबीआई के अधिवक्ता के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी मौजूद रहीं। सीआरपीएफ कड़ी सुरक्षा के बीच बिटिया के भाई और मां को कोर्ट लेकर आई। कोर्ट के बाहर भी काफी पुलिस बल तैनात रहा। अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ हुई वारदात ने खासा तूल पकड़ लिया था। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। इस युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने उसकी मौत से पहले ही चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने आरोपपत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल किया था। सुनवाई के बाद चारों अभियुक्तों पर आरोप भी तय हो गए थे। अब शुक्रवार को फिर चारों अभियुक्तों की विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में पेशी हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच इन चारों को पुलिस अलीगढ़ जेल से लेकर आई। वादी मुकदमा बिटिया के भाई के अलावा उसकी मां को भी सीआरपीएफ कड़ी सुरक्षा के मध्य कोर्ट लेकर आई। कोर्ट में मृतका के भाई की गवाही हुई। उसी ने यह मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस दौरान कोर्ट में सीबीआई के अधिवक्ता अनुराग मोदी के अलावा वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी मौजूद थीं। अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर ने पैरवी की। वहां सवाल जवाब हुए और बहस भी हुई। अब इस मामले में सुनवाई के लिए 16 मार्च की तिथि नियत की गई है। पेशी के बाद पुलिस इन चारों अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा में वापस अलीगढ़ जेल ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें