फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चारों आरोपियों की फिर हुई कोर्ट में पेशी, आरोप तय करने पर बहस नहीं हो सकी पूरी

विज्ञापन
हाथरस कांड : बिटिया प्रकरण में जिला न्यायालय में पेशी के बाद जाते चारों आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में चारों अभियुक्तों की शनिवार को फिर विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में पेशी हुई। इन पर आरोप तय करने को लेकर बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस पर अगली सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तिथि नियत की गई है। सीबीआई की जांच अधिकारी व अधिवक्ता भी कोर्ट में मौजूद रहे।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण के चारों अभियुक्तों संदीप, रवि, रामू और लवकुश को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को फिर अलीगढ़ जेल से यहां विशेष न्यायालय (एसटी-एसटी एक्ट) लाया गया। इन चारों पर बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का आरोप है। सीबीआई जांच के बाद इन चारों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के आने से पहले ही कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के मध्य कोर्ट पहुंचा। वहीं आरोपियों के परिजन भी कोर्ट के बाहर डेरा जमाए रहे, लेकिन पुलिस ने इन्हें अभियुक्तों से मिलने नहीं दिया। कोर्ट में इस मामले की जांच अधिकारी सीबीआई की डिप्टी एसपी सीमा पाहुजा व सीबीआई के वकील भी मौजूद थे। शनिवार को यूपी बार काउंसिल की हड़ताल भी थी। ऐसे में इन चारों आरोपियों पर आरोप तय होने को लेकर शनिवार को बहस पूरी नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें