न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कुछ लोगों ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के बाद दो लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज करते हुए पिस्टल जब्त कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि बनवारीपुर सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में सुधीर पुत्र विक्रम सिंह व उनके रिश्तेदार बंटी पुत्र सुदेश निवासी फरीदपुर जनपद एटा के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है।