फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूर्व विधायक लहटू ताऊ का हृदय गति रुकने से निधन

विज्ञापन
पूर्व विधायक राम शरन आर्य उर्फ़ लह्टू ताऊ का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामशरण आर्य उर्फ लहटू ताऊ का शुक्रवार को 84 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इससे पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। पैतृक गांव मड़नई में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। भतीजे प्रेमवीर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
पूर्व विधायक शुक्रवार को दैनिक कार्य में व्यस्त रहे। रात को वह जब वह घर पहुंचे थे, तो पूरी तरह स्वस्थ थे। रात करीब 1:00 बजे अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजन उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में ही उनके निधन की खबर कस्बा देहात में फैल गई।
विज्ञापन

सुबह ही उनके गंगा नगर स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। लहटू ताऊ 2001 में सादाबाद विधानसभा सीट से उपचुनाव में विधायक चुने गए थे। शनिवार को उनके पैतृक गांव मड़नई में उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई।
इस दौरान सांसद राजवीर सिंह, विधायक गुड्डू चौधरी, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, एसडीएम शिव सिंह, भूरा पहलवान महेंद्र सिंह आचार्य, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी केशव देव, युवा रालोद जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, प्रताप चौधरी, यशपाल सिंह चौहान, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह सुआ पहलवान, ईशान चौधरी, पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह, धर्मेंद्र गौतम, हंबीर सिंह, ओमवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुनील गौतम, अशोक चौधरी, प्रवीण पौनिया, गिरीश दिवाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, गिरेंद्र चौधरी, विनोद चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, सत्येंद्र शर्मा, सीओ ब्रह्म सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, रमेशचंद्र ठेनुआं, प्रमेंद्र गावर कई प्रमुख लोगों ने पहुंचकर पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामशरण आर्य उर्फ लहटू ताऊ के आकस्मिक निधन से संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को संगठन के जिला मंत्री रामनिवास रावत ने उनके पैतृक गांव मड़नई पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकतंत्र सेनानी दिनेश चंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान 1976 में लहटू ताऊ उनके साथ 18 दिन मथुरा जेल में रहे थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया था। लोकतंत्र सेनानी के केशवदेव गर्ग, नारायण दत्त शर्मा, दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, पूरन चंद्र अग्रवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें