फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूर्व विधायक ने खोये हुए बच्चे को पहुंचाया कोतवाली, पुलिस ने पिता को सौंपा

विज्ञापन
हाथरस : बाजार में खोये हुए बच्चे को कोतवाली पर लेकर आए पूर्व विधायक रामसरन आर्य। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपने पिता से बिछुड़े करीब दो साल के मासूम बच्चे को पुलिस ने उसके पिता को सौंप दिया। एक-दूसरे को देखकर बच्चे और पिता के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।
सादाबाद के पूर्व विधायक रामसरन आर्य को रोड पर एक मासूम बच्चा रोते बिलखते हुए मिला। पूर्व विधायक बच्चे को टेंपो में बैठाकर कोतवाली पर पहुंच गए और बच्चे को पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली से बच्चे के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर जारी हुई, वैसे ही बच्चे का पिता कोतवाली पर पहुंच गया। बच्चे के पिता गांव कूपा निवासी झम्मन ने बताया कि यह उसका बेटा अरमान है, जो कि बाजार से जूते खरीदते समय कहीं गुम हो गया था। एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया और बच्चों की अच्छी प्रकार से देखभाल करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें