फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों, कर्मचारियों पर लगाया लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मंडी समिति में दुकानों को कब्जा मुक्त कराने में नया मोड़ आ गया है। एक दुकान स्वामी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखते हुए कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों पर उसकी दुकान पर आकर ताले तोड़कर लूटपाट करने का आरोप लगाया है।
मंडी समिति की दुकान संख्या सी 11 के स्वामी मोहम्मद आजाद उर्फ अज्जू ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपते हुए कहा कि वह दुकान पर 18 वर्षों से काबिज है। मंडी प्रशासन उससे लगातार टैक्स ले रहा है। इसकी रसीद उसके पास है। मंडी समिति में कार्यरत मंडी इंस्पेक्टर आए दिन रिश्वत व तरह तरह के सामान व कई तरह के फल रोज मांगते हैं। उसने एसडीएम के कान भरकर दुकान को खाली कराने की बात कही। 26 दिसंबर को उसे नोटिस दिया गया, क्योंकि उनका दो साल से लाइसेंस शुल्क जमा नहीं हुआ था।
विज्ञापन

नोटिस में यह कहा गया कि दुकान से बेदखल कर देंगे। इस संबंध में दुकान स्वामी ने 29 दिसंबर को एसडीएम को जवाब दे दिया। उसके बाद 31 दिसंबर को दूसरा नोटिस दिया कि तुम्हारे पास कोई स्वामित्व नहीं है, इसलिए दुकान को दो दिन के अंदर खाली कर दो। कब्जा हटाकर मंडी निरीक्षक को अवगत कराएं, अन्यथा पुलिस बल के साथ दुकान को खाली कराया जाएगा। प्रार्थना पत्र के मुताबिक इसके बाद दुकान स्वामी ने दो साल का लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क बैंक में जमा कर दिया।
विज्ञापन

नोटिस का जवाब एसडीएम को दे दिया गया। इसके बाद भी चार जनवरी को सुबह नौ बजे कुछ अधिकारी व कर्मचारी पुलिस बल के साथ उसकी दुकान पर आ गए। उसकी दुकान के दो बड़े ताले, तोड़कर शटर के अंदर का चोर ताला तोड़कर दुकान को खोल दिया। दुकान के अंदर से 50 हजार रुपये का माल पपीता, सेब, चीकू आदि व 40 हजार रुपये का वारदाना, 40 हजार रुपये की नकदी और बहीखाता आदि को लूटकर ले गए। दुकान स्वामी ने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें