फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फोर्स ने किया फ्लैग मार्च, सीएए की दी जानकारी

विज्ञापन
हाथरस: पुरदिलनगर में फ्लैग मार्च के दौरान सीएए के विषय में बताते कोतवाल डीके सिसौदिया। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
फोर्स ने किया फ्लैग मार्च, सीएए की दी जानकारी
विज्ञापन

सीएए को लेकर हुए बवाल के बाद सिकंदराराऊ में हालात सामान्य, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर शुक्रवार को हुए बवाल के बाद पुलिस अब लोगों को सीएए के नफा-नुकसान समझाने में जुट गई है। लोगों को पुलिस की तरफ से यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि सीएए से किसी को कोई नुकसान नहीं है। किसी की नागरिकता नहीं जा रही है। पुरदिलनगर में मार्च के दौरान पुलिस ने काफी देर तक लोगों को समझाया।
रविवार की सुबह से ही पुलिस की चौकसी शुरू हो गई। जिले से सैकड़ों पुलिसकर्मी कोतवाली सिकंदराराऊ भेजे जा रहे हैं। पहले तो नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। उसके बाद कस्बा पुरदिलनगर में फ्लैग मार्च किया गया। वैसे कस्बा पुरदिलनगर में कहीं से कानून को लेकर विरोध के स्वर नहीं उठे। मार्च के दौरान जरूर एसएचओ डीके सिसौदिया ने लोगों को एकत्रित कर सामूहिक रूप से बताया कि सीएए वास्तव में उन लोगों के लिए है, जो कि वर्षों से विदेशों में भेदभाव का शिकार होकर नारकीय जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन

जिन जातियों के लिये नागरिकों को राहत देने के लिये कानून बना है, उन जातियों को भारत के अलावा कोई शरण देने को तैयार नहीं होगा। मुस्लिमों को कोई परेशानी होने का सवाल ही नहीं हैं। कुछ लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा रहे हैं। कम से कम कानून के विषय में जान तो लो। जो वर्षों से देश में रह रहे हैं, उन्हें बाहर निकालने के लिये कोई कानून बन ही नहीं सकता है।
विज्ञापन

सभी को बताया गया कि एनआरसी न तो कैबिनेट की मीटिंग में पास हुआ है और नहीं इसका प्रारूप बना है, फिर खतरा किससे और क्यों हैं। इसको लेकर अगर कोई बवाल करने की सोचता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा और उसको जेल भेजा जाएगा। इधर, बवाल के बाद कस्बे में हालात पूरी तरह सामान्य रहे। रविवार को कई शादियां धूमधाम से हुईं। बाजार भी सामान्य रूप से खुले और लोग बाजारों में खरीदारी करते देखे गए। कुल मिलाकर हालात पूरी तरह सामान्य नजर आये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें