फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तैनात रही फोर्स

विज्ञापन
हाथरस: एनआरसी पर चल रहे बवाल के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तैनात रही फोर्स
विज्ञापन

खुफिया तंत्र भी रहा अलर्ट, अधिकारी लेते रहे शहर और आसपास के कस्बों के हालात की जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सिकंदराराऊ में शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद शनिवार को शहर और आसपास के कस्बों में पुलिस फोर्स और ज्यादा सतर्क दिखाई दिया। शहर के संवेदनशील स्थलों पर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को सिकंदराराऊ में बवाल हुआ था। इसके बाद हाथरस शहर और आसपास के कस्बों में शनिवार को और ज्यादा एहतियात बरती गई। शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स तैनात रहा। अधिकारी इसेे लेकर अलर्ट रहे कि सिकंदराराऊ में किसी भी हालत में फिर शुक्रवार जैसे हालात नहीं बनें और एनएए को लेकर कहीं और बवाल नहीं हो, ऐसे में खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा। पुलिस अधिकारी थानों से इसे लेकर रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आएं
हाथरस। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी हाथरस के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा, कोषाध्यक्ष मो. आबाद ने लोगों से अपील की है कि वह कानून के दायरे में रहकर ही अपनी बात कहें। असामाजिक और अराजक तत्वों के बहकावे में नहीं आएं। शहर में हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें