हाथरस जंक्शन में गढ़ी की दुकान में आग लगने के बाद जला सामान।
- फोटो : HATHRAS
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
हाथरस जंक्शन कस्बे का मामला, जैसे-तैसे आग पर पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन कस्बा स्थित घड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान में रखीं काफी घड़ियां, मोबाइल फोन अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
देवेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी देवीनगर रोड की कस्बा हाथरस जंक्शन में रेलवे रोड हनुमान मंदिर के पास शिवम वाच कंपनी के नाम से घड़ी, मोबाइल फोन आदि की दुकान है। शुक्रवार की मध्य रात्रि को अचानक से दुकान में आग लग गई।
यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी देवेंद्र को दी, जिसके बाद वह भी दुकान पर आ गए। दुकान से आग की लपटें उठते देख देवेंद्र के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।