न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
नगर के केएल जैन इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किए गए 32 में से आठ और जमातियों के खून के नमूने रविवार को जांच के लिए भेजे गए हैं। 24 जमातियों के नमूने इससे पूर्व ही जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और 20 की निगेटिव रही थी।
चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से प्रशासन में खलबली मची हुई है, जिसके बाद पूरे सासनी कस्बे को लॉकडाउन करके वहां कर्फ्यू जैसे हालात बना दिए गए हैं। कस्बा के करीब तीन किमी के दायरे को सील कर दिया गया है। इस इलाके में आवागमन ठप कर दिया गया है।
रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने शेष आठ जमातियों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिन जमातियों के खून के नमूने लिए गए हैं, उनमें 62 वर्षीय गफ्फार पुत्र यूसिफ, 40 वर्षीय तकदीम पुत्र हकीम मोहम्मद, 17 वर्षीय रहम दिल पुत्र मोहम्मद शकील, 65 वर्षीय फकीर पुत्र रहीम बक्श, 17 वर्षीय मोहम्मद कैफ पुत्र इरशाद अली निवासीगण नगला भूरा थाना सासनी, 17 वर्षीय हफीम पुत्र कैफ मोहम्मद निवासी सासनी, 14 वर्षीय हमीद पुत्र मुबारक खान निवासी सासनी, 50 वर्षीय तुकपाल खान निवासी निनामई शामिल हैं।