फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आग का गोला बनी खड़ी कार, दीवारों में दरार, महिला झुलसी

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद के गांव सरौंठ में बरामदे में खड़ी कार में आग लगने के बाद उठतीं लपटें। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरौठ में रविवार की देर शाम एक मकान के बरामदे में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इससे मकान की दीवारों में भी दरार आ गई। किवाड़ और अन्य सामान भी जल गया। इस आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई, जिसे गांव के ही एक निजी क्लीनिक पर ले जाया गया। आग लगने से मकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन आग पर पानी आदि डालकर काबू पाया गया।
गांव सरौठ में इंद्रजीत सिंह का मकान है। इंद्रजीत के मुताबिक, उनके मकान में पड़ोस के ही रहने वाले दीवान सिंह पुत्र शिव सिंह की इको कार खड़ी हुई थी। इसमें अचानक आग लग गई। इसी दौरान वहां पास ही बैठी हरमुखी पत्नी मुकेश कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। कार पूरी तरह से जल गई। वहीं, इंद्रजीत के मकान की दीवारों में भी दरार पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट, जाली आदि भी जल कर खाक हो गए। आग की काफी ऊंची लपटें देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। बताते हैं कि घटना से पहले यह गाड़ी धोकर अंदर खड़ी की गई थी। इस घटना के बाद लोगों ने सामूहिक रूप से आग पर पानी आदि डालकर सामूहिक रूप से काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें