फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आज से होगा खाद्यान्न का वितरण, नोडल अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पांच से 14 अगस्त तक खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। खाद्यान्न वितरण के लिए शासन के निर्देश पर नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। यह नोडल अधिकारी अपनी देखरेख में खाद्यान्न का वितरण कराएंगे और अपनी रिपोर्ट डीएसओ कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
जिले में लगातार राशन डीलरों द्वारा घटतौली की शिकायतें जिला प्रशासन को मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब जिला प्रशासन ने डीलरों द्वारा खाद्यान्न वितरण किए जाने के दौरान निगरानी की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब खाद्यान्न वितरण के दौरान नोडल अधिकारी राशन की दुकानों पर मौजूद रहेंगे और अपनी निगरानी में खाद्यान्न का वितरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर खाद्यान्न वितरण की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि पांच से 14 अगस्त तक जिले में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। सभी डीलरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खाद्यान्न वितरण किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटतौली की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें