फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बेसिक शिक्षा मंत्री के स्वागत के लिए शिक्षकों के हाथों में लगी रह गईं फूलमालाएं, मायूस लौटे

विज्ञापन
हाथरस: बेसिक शिक्षा मंत्री के स्वागत के इंतजार में सादाबाद में खड़े शिक्षक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के आगमन को लेकर शनिवार को सुबह से ही परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक काफी उत्साहित थे। दोपहर करीब तीन बजे सादाबाद के चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर शिक्षकों द्वारा उनका जोशीला स्वागत किया जाना था, लेकिन दोपहर तीन बजे से हाथों में फूलमालाएं लिए मंत्री का इंतजार कर रहे सैकड़ों शिक्षकों को मायूसी ही मिली। ऐन वक्त पर मंत्री का आगरा से अलीगढ़ जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया।
गौरतलब है कि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा मंत्री का आगरा से अलीगढ़ जाते समय चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर दोपहर करीब तीन बजे स्वागत किया जाना था। दोपहर करीब तीन बजे तक वहां काफी संख्या में शिक्षक जुट गए और मंत्री के आने का इंतजार करने लगे, लेकिन रात सात बजे उन्हें सूचना मिली कि मंत्री का अलीगढ़ जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनते ही शिक्षकों के चेहरों पर मायूसी छा गई। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री को अलीगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव, केरम सिंह, अमरीश अग्रवाल, संजीव चौधरी, मेघराज सिंह, रंधीर सिंह, संजीव सेंगर, हरेंद्र सिंह, प्रीतम चौहान, अनिल कुमार, गिर्राज तनेजा, अशोक कुमार, विजयवीर सिंह, राहुल देव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें