न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में दूसरे राज्यों से आने वालों का सिलसिला जारी है। जोगिया में एक, सासनी में दो लोग दिल्ली और भकरोई में दो लोग हरिद्वार से आए, जिन्हें सूचना के बाद पहुंची टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया।
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को लेकर जनमानस को लगातार सावधान किया जा रहा है। लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। इसे लेकर लोग अब अपने आसपास आने वालों पर भी नजर बनाए हुए हैं।
इसके चलते जोगिया और सासनी में दिल्ली और भकरोई गांव में हरिद्वार से आए पांच लोगों के आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची और हिदायत देते हुए उन्हें उनके ही घर में होम क्वारंटीन कर दिया गया। पड़ौस के लोगों से टीम ने कहा कि अगर इनमें से घर से बाहर कोई निकले तो इसकी सूचना पुलिस या कंट्रोल रूम को दें।