बारात को पीटने के पांच नामजद आरोपियों को जेल भेजती पुलिस।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कासगंज रोड के गांव गंगागढ़ी में दूल्हा व बराती से मारपीट करने व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक और नामजद आरोपी की पुलिस को तलाश है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव निवासी नत्थू सिंह की बेटी की बारात सादाबाद से आई थी। रात्रि में जैसे ही बरात चढ़नी शुरू हुई गांव के युवक हाथों में तमंचे लेकर आए और बरात में घुसकर उत्पात मचाने लगे। विरोध करने पर दूल्हे व बरात से मारपीट की। दूल्हे के भाई गंगाराम को तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया।
गंगाराम के गले से सोने की चेन व अंगूठी भी छीन ली थी। मामले में नत्थू सिंह ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुुलिस ने बृहस्पतिवार को वीरेश पुत्र रामअवतार, अवनेंद्र पुत्र राकेश कुमार, अवनीश पुत्र राकेश कुमार, विकास उर्फ हसनी पुत्र रमेश चंद्र, पुष्पेंद्र उर्फ साहू पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी राहुल पुत्र रामअवतार की पुलिस को तलाश है।