फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शहर के विकास के लिए मिल गए हैं पांच और साथी

विज्ञापन
हाथरस: मनोनीत सभासदों को शपथ ग्रहण कराते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को यहां नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित समारोह में एसडीएम सदर व नगर पालिकाध्यक्ष ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व क्षेत्रीय विधायक हरीशंकर माहौर अतिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम में सबसे पहले नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद ने अतिथियों का बुके भेंटकर और दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया। तदुपरांत नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मनोनीत सभासदों नरेंद्र बंसल, अशोक गोला, अशोक सिंह, लीलावती पुंढीर, विमल दीक्षित को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए अब उनको पांच और साथी मिल गए हैं। यह अपनी दूरदर्शी सोच का लाभ नगर की जनता को दिलाएंगे। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में पूरे नगर को अधिक से अधिक बार सैनिटाइज कराया जा चुका है। लोगों को जागरूक करने के लिए नि:शुल्क मास्क भी लगातार वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद राजवीर दिलेर, विधायक हरीशंकर माहौर ने अपेक्षा की कि नगर के विकास में नए सभासद कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देंगे। इस मौके पर सभासद विशाल दीक्षित, सुरेश चौधरी, भगवान वर्मा, अजयराज, अंजली शर्मा, राजेंद्र कुमार गोयल, बबिता वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें