फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने दिया धरना

विज्ञापन
हाथरस: प्रदेशाध्यक्ष की ​​​​रहाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज हुई एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय राधाकृष्ण कृपा भवन के बाहर धरना दिया। अन्य कांग्रेसजनों ने भी अपने घरों के बाहर इसी मांग को लेकर धरना दिया। कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कांग्रेसियों की रिहाई की मांग भी की।
जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्रीराधाकृष्ण कृपा भवन आगरा रोड के बाहर वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि व रमाबाई अंबेडकर केे स्मृति दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि जनपद का प्रत्येक कांग्रेसी लाइव वीडियो के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये की निंदा कर रहा है। साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू एवं तमाम उन कांग्रेसियों पर दर्ज किए गए मुकदमों को हटाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा गया। इसमें मांग की गई की वर्तमान कोरोना महामारी से पूरा देश प्रभावित है। इसके चलते लगाए गए लोगों से लाखों प्रवासी मजदूर, किसान सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमी, मछुआरे और बिहारी मजदूर बेहद परेशान हैं। इन सब को राहत देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बस उपलब्ध कराईं, लेकिन यूपी सरकार ने जनविरोधी नीति अपनाते हुए कांग्रेस की बसों को स्वीकार नहीं किया बल्कि, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों एवं जिलाध्यक्षों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को तत्काल रिहा करने और मुकदमे को वापस लेने की मांग की। धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बीना गुप्ता एडवोकेट, सेवादल के शहर चीफ आरके राजू, गिर्राज सिंह गहलोत, संजय कप्तान, कपिल नरूला, बबलू खान, शिवम उपाध्याय, पं. ऋषि कुमार कौशिक अविनाश पचौरी आदि मौजूद थे। कुछ अन्य कांग्रेसी भी अपने-अपने निवास के बाहर धरने पर बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें