फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सासनी में कोरोना संक्रमित महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना महामारी का कहर जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव बिजाहरी में 47 वर्षीय एक महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती रही थी। इसके बाद उसे आगरा भर्ती कराया गया था। कई दिन तक आगरा में उपचार चलने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि महिला के परिवार वालों ने भी की है। दरअसल, महिला की कोरोना की जांच कराई गई थी। दो बार महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजनों का कहना है कि तीसरी बार महिला की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी, लेकिन महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मृतक महिला के परिवार वालों के नमूने भी कोरोना की जांच के लिए इकट्ठा किए हैं। महिला की मौत से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें