फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पांच निकले कोरोना संक्रमित, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को जिले में पांच लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इन सभी को उपचार को लिए मुरसान के एल वन में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
पिछले दिनों शहर के कमला बाजार निवासी एक व्यक्ति का कोरोना का टेस्ट हुआ, जो कि कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गिजरौली निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की तबियत खराब होने पर बागला जिला अस्पताल में नमूना लिया गया था। शहर के नवीपुर खुर्द निवासी एक युवक का नमूना भी पिछले दिनों लिया गया था। नमूना परीक्षण के दौरान गिजरौली व नवीपुर खुर्द निवासी दोनों ही व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में नहरोई की रहने वाली एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गांव रामपुर निवासी 22 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस क्रम में सहपऊ के ग्राम रुदायल के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होनेकी पुष्टि हुई है। इन सभी कोरोना संक्रमित के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए मुरसान के एल वन में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें