फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सासनी के परिषदीय स्कूलों के पांच बच्चों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सासनी के परिषदीय स्कूलों के पांच बच्चों ने राष्ट्रीय योग्यता एवं छात्रवृत्ति परीक्षा में परचम लहराया है। इसे लेकर बीआरसी सासनी के फास्टर एंड फोर्ज फाउंडेशन के तत्वावधान में बीकन ग्रुप हाथरस की संचालक मेघना चावला एवं रूपाली शर्मा ने परिषदीय शिक्षक शिक्षिकाओं की एक बैठक की। इसमें बच्चों व उन्हें शिक्षा देने वालों की प्रशंसा की गई।
बैठक में मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को वर्ष 2022 तक प्राप्त करने के लिए 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वैच्छिक नामांकन किया गया। इस संस्था का उद्देश्य मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने में शिक्षकों का सहयोग करना है। जिन विद्यालयों में अच्छा कार्य हो रहा है, उनको प्रोत्साहित करना है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसईकाजी के प्रधानाध्यापक ने बताया कि राष्ट्रीय योग्यता एवं छात्रवृत्ति परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला खंदा की पांच छात्राओं ने परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर जिले से 40 विद्यार्थी पास हुए हैं, जिनमें से पांच अकेले पूर्व मध्य विद्यालय नगला खंदा से हैं। इन सभी बच्चों की तैयारी और टेस्ट दिलवाले तक का खर्च उन्होंने स्वयं वहन किया। इन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया। इन सभी बच्चों को एनसीईआरटी की तरफ से 12,000 रुपये सालाना वजीफा मिलेगा और कक्षा 12 पास करने तक यूं ही मिलता रहेगा। बैठक में बीईओ पवन कुमारी, एआरपी सुनील शर्मा, जयप्रकाश, जितेंद्रपाल सिंह, संजीव सेंगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें