न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में चार चरणों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि तीन और चार अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया होगी। पांच और छह अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सात अप्रैल को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। सात अप्रैल को ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 15 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रधान पद के लिए सात रिटर्निंग ऑफिसर नामित किए गए हैं।
चुनावी तैयारियों पर एक नजर
जिले में कुल न्याय पंचायतों की संख्या 64
कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 463
कुल ग्राम पंचायतों के वार्डों की संख्या 5781
जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 24
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 599
कुल मतदान केंद्र 777
कुल मतदान स्थल 1636
कुल मतदाता 941373
सामान्य मतदान केंद्र 299
सामान्य मतदेय स्थल 557
संवेदनशील मतदान केंद्र 200
संवेदनशील मतदेय स्थल 433
अति संवेदनशील मतदान केंद्र 224
अति संवेदनशील मतदेय स्थल 515
अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र 54
अति संवेदनशील प्लस मतदेय स्थल 131