फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो पक्षों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के सीयल खेड़ा में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। वहीं, इस युवक से लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा में रविवार की रात को बच्चों को लेकर दे पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक ने वहां फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक युवक को लाइसेंसी पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। उसकी लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि फायरिंग की सूचना तो मिली थी, लेकिन ऐसा नहीं पाया गया। एक युवक फायरिंग करने पर आमादा जरूर था। उक्त युवक किन्ना के पास से लाइसेंसी पिस्टल मिली है। उसकी पिस्टल जब्त कर ली गई है। उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिस्टल के लाइसेंस को भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें