फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लेन-देन के विवाद में युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड मंडी के निकट एक युवक पर बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने फायर कर जानलेवा हमला किया। युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। उन्हीं पर यह हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला गुलरिया निवासी रिंकू पुत्र ताराचंद्र रविवार की दोपहर को हाथरस मंडी समिति के पास अपनी कार के टायर देखने के लिए आया था। आरोप है कि वह मंडी के निकट खड़ा हुआ था, इसी बीच दो बाइकों पर सवार होकर आधा दर्जन लोग आए और उसकी फायर कर दिया। रिंकू अपनी जान बचा कर भागा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दौड़ लगाता हांपता हुआ युवक पुलिस के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का आरोप है किसी से उसका पुराना विवाद चल रहा है। उन लोगों ने ही यह जानलेवा हमला किया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। छानबीन की जा रही है। शिकायतकर्ता का गाड़ी के रुपयों को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। छानबीन में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें