फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 23, 24 व 25 को चयनित स्थलों पर बिकेगी आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में आतिशबाजी की बिक्री को लेकर तहसील वार स्थलों का चयन कर लिया गया है। जिले में 23, 24 और 25 अक्तूबर को अस्थायी लाइसेंस पर चयनित स्थलों पर बिक्री की जाएगी। चयनित स्थलों पर दुकानें लगाए जाने के लिए जरूरी इंतजामों का खाका खींचने के लिए अफसर मुआयना कर रहे हैं। इन स्थलों पर आकस्मिक घटना के दौरान आग पर काबू पाने वाले उपकरणों के रखरखाव के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले में अब तक आतिशबाजी की बिक्री के लिए प्रशासन की ओर से 267 अस्थायी लाइसेंस बनाए गए हैं। कुछ लाइसेंस अभी बनने की प्रक्रिया में हैं। दूसरी ओर से प्रशासन की ओर से आतिशबाजी की बिक्री के लिए तिथियों का भी निर्धारण कर दिया गया है। जिले में चयनित स्थलों पर 23, 24 और 25 अक्तूबर को आतिशबाजी की बिक्री होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से किसी भी दुर्घटना की संभावना को देखते हुए आबादी से दूर स्थलों का चयन किया गया है। यहां तक कि प्रशासन की ओर से इन स्थलों पर दुकान लगाए जाने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। दूसरी ओर अब चयनित स्थलों पर आग पर काबू पाने के लिए दुकानों को एक निर्धारित दूरी पर लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अफसरों ने स्थलों का मौका मुआयना करना भी शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें