न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बा बिसावर में पूर्ति निरीक्षक डॉली शर्मा, आपूर्ति लिपिक संतोष कुमार, कृष्ण कुमार की टीम ने
सात अक्तूबर को छापा मारकर चावल व गेहूं पकड़ा था। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर नरेश कुमार पुत्र गिर्राज सिंह निवासी बिसावर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शिकायत में कहा गया है कि निरीक्षण में नरेश के यहां दुकान पर 18 बोरा चावल व दो बोरा गेहूं मिले थे। जांच में पाया गया है कि नरेश कार्ड धारक एवं फेरी वालों से सब्सिडी युक्त सरकारी चावल की खरीद पर अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य कालाबाजारी करता है। संवाद
चावल की जांच कर रहा आपूर्ति विभाग
सादाबाद। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने सोमवार की देर रात को मुरसान रोड पर गोदाम से कालाबाजारी के शक में चावल पकड़ा गया था। इस मामले में आपूर्ति विभाग की टीम जांच में जुटी है। फिलहाल चावल मंडी समिति के सचिव के सुपुर्द कर दिया गया है। टीम ने 108 पैकेट में लगभग क्षेत्र 76 क्विंटल चावल पकड़ा था। संवाद