न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में चेतराम के पुत्र संजय धनगर ने बुधवार को सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी। संजय ने बताया कि वह पेशे से दुकानदार हैं। उसके गांव के कुछ लोगों से मुकदमा चल रहा है। इसी के तहत दो दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसे उसने नजर अंदाज कर दिया था। एक फरवरी की रात करीब 11 बजे जब वह अपने कमरे में सोया हुआ था।
तभी तीनों लोग घर की छत की ओर से घुस आए और उसको जान से मारने की नीयत से गोली मारी। हालांकि, गोली चारपाई के पास अलमारी में लगी, जिससे वह बाल बाल बच गया। फायर की आवाज से मोहल्ले के बहुत से लोग आ गए, जिन्हें देखते ही उक्त लोग भाग गए। उसने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। संवाद