हाथरस : टायर से तेल निकालने वाली एक फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सासनी क्षेत्र के इगलास रोड स्थित टायर पिघलाकर तेल बनाने की फैक्टरी में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचीं अग्निशमन विभाग की दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
सासनी में इगलास रोड पर टायर को पिघलाकर तेल बनाने की फैक्टरी है। यहां रविवार की रात को करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर तुरंत अग्निशमन विभाग की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी में टायर से तेल निकालने का कार्य किया जाता है। ये आग ऑयल टैंक में लगी थी।
यदि वक्त रहते आग पर काबू न पाया गया होता तो आग कुछ ही पलों में आग विकराल रूप ले लेती। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि टायर से तेल बनाने वाली सासनी स्थित फैक्टरी में देर रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर मैं खुद दो गाड़ियों के साथ पहुंचा। सासनी से भी एक गाड़ी पहुंची। तीन गाड़ियों की मदद से आग पर समय रहने काबू पा लिया गया। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद