फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः तीसरी मंजिल पर रखे कबाड़ में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की कांशीराम कॉलोनी के एक ब्लॉक की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां पहुंची अग्निशमन विभाग की दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को करीब चार बजे जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के भवन के ऊपरी हिस्से से धुआं उठने लगा। यह देखकर लोग घबरा गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई। इस बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। छानबीन में पता चला कि ऊपरी मंजिल पर रखे कबाड़ में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें