फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उधारी के रुपये मांगने पर मारपीट, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू में उधारी के रुपये मांगने पर बाप-बेटे ने मारपीट कर दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
नगला बुधू निवासी दीनदयाल से गांव के एक व्यक्ति ने एक हजार रुपये उधार लिए थे। वह रुपये बुधवार को जब वापस मांगे तो हंगामा हो गया। आरोप है कि रुपये देने वाले व्यक्ति के परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया, जिससे गुड्डी देवी पत्नी गोपाल, राजकुमार पुत्र दीनदयाल, भूरा पुत्र गोपाल और दीन दयाल पुत्र गोपीराम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। वहीं मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें