फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद आने की सूचना पर कृभको के सेंटर पर मारामारी

विज्ञापन
हाथरस : डीएपी खाद लेने के लिए कृभको के सेंटर पर लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

आलू की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन खाद की किल्लत के कारण बुवाई शुरू नहीं हो पा रही। किसान खाद लेने के लिए लाइन लगाकर खडे़ हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। सुबह से लाइन में लगने वाले किसान शाम को मायूस होकर लौट जाते हैं।
रविवार की सुबह कृभको खाद सेंटर पर अचानक डीएपी आने की सूूचना क्षेत्र में फैल गई तो सुबह से ही किसानों का सेंटर पर आवागमन शुरू हो गया। खाद उतरने से पहले ही दुकान पर किसानों की लंबी लाइनें लग र्गइं। खाद पाने के लिए किसान आपस में मारामारी करने लगे। भीड़ बढ़ती देख शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद केंद्र प्रभारी ने राहत की सांस ली, लेकिन किसानों को खाद पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद भी अधिकांश किसान मायूूूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

बोले किसान
कई दिनों से खाद की दुकान पर डीएपी पाने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। रविवार की सुबह ही अचानक पता चला कि कृभको सेंटर पर डीएपी आ रही है। सब काम छोड़कर सुबह से ही सेंटर पर लाइन में लगा खड़ा हूं, लेकिन खाद मिलने की उम्मीद नहीं है।
-लखन पाठक
आलू की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन दुुुकानों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। रविवार की सुबह ही खाद लेने के लिए गांव से आ रहा था। तभी जानकारी हुई कि सेंटर पर खाद की गाड़ी आ गई है। भीड़ देखकर खाद मिलने की उम्मीद न के बराबर है।
-सुनहरीलाल
आलू की बुवाई के लिए डीएपी की किल्लत लगातार बढ़ रही है। किसान घर का कामकाज छोड़कर खाद के लिए भटक रहे हैं। आज भी कृभको सेंटर पर लाइन में खड़ा हूं, लेकिन खाद मिलने की उम्मीद न के बराबर है।
विज्ञापन

-योगेंद्र सिंह
खाद की किल्लत की वजह से आलू की बुवाई पिछड़ती जा रही है। कई दिन बाद आज पहली बार कृभको सेंटर पर डीएपी खाद आई है मगर यहां तो पहले से ही भारी भीड़ लाइन में लगी है। ऐसे में हमें खाद मिल पाएगा, उम्मीद कम ही है।
-दलवीर सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें