जन्मदिन की दावत में कहासुनी के बाद मारपीट
मोहल्ला बालापट्टी का मामला, एक नामजद सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने एक नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोटा रोड पर गांव नंदराम नगरिया निवासी सत्यम रविवार की रात को अपने बालापट्टी निवासी दोस्त के यहां दावत खाने आया था। यहां उसकी मोहल्ले के रहने वाले बाबुद्दीन पुत्र शमशुद्दीन व अन्य लोगों ने किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि नामजद सहित पांच अज्ञात लोगाें ने सत्यम के साथ जमकर मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।