फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वर्चुअल रैली में शामिल हुए जिले के पचास हजार कार्यकर्ता

विज्ञापन
हाथरस: भाजपा की वर्चुअल रैली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सुनते भाजपाई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा रविवार को वीडियो वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा जनसंवाद रैली को संबोधित किया। रैली को छात्र, व्यापारी, किसान, महिला, मजदूर व कार्यकर्ता आदि ने भारी उत्साह के साथ सुना तथा फेसबुक ट्विटर आदि पर लाइक और शेयर भी किया। कार्यक्रम में हाथरस जिले के 15 मंडल के अध्यक्षों ने अपने अपने मंडल में पूरी तैयारियों के साथ आयोजन किया।
जिले के सभी जनप्रतिनिधियों भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रैली से जुड़े। इसमें हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, चेयरमैन आशीष शर्मा प्रमुख हैं। इन सभी नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के भाषण को लाइव सुना। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा आदि मोर्चाओ के पदाधिकारियों ने भी वर्चुअल सभा जनसंवाद रैली में भाग लिया। जिले के करीब 50 हजार लोग विभिन्न माध्यमों से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रूपेश उपाध्याय, प्रीति चौधरी, संतोष पाथरे, हरीशंकर राना, विवेक वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, अमन जैन, नरेंद्र बंसल, श्वेता दिवाकर, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, बृजेश चौहान, सुनील गुप्ता, सुनील गौतम, पवन रावत, शरद माहेश्वरी, प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, शीलेंद्र गौर, मथुरा प्रसाद गौतम, राजेंद्र सिंह, भीकम सिंह, पंकज गुप्ता, हर स्वरूप वर्मा, अनिल सिसौदिया, सुनील शर्मा, राधेश्याम, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दयाराम शीतल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राबिया खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें