हाथरस: अलीगढ़ रोड पर चीन का पुतला फूंकते भीम आर्मी के कार्यकर्ता।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नगर एवं जिला के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क में भारत चीन मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए श्रदांजलि दी।
उसके बाद चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और चीन के खिलाफ नारेबाजी की। भारत सरकार ने चीन के साथ पूर्णत: व्यापार बंद करने की मांग की गई।
इस मौके पर सुरजीत सिंह, प्रकाश चंद्र गौतम, तिलक सिंह निगम, डॉ. केके लामा, कमल सिंह, अजय कुमार सागर, रितिक कुमार सुमन, रामकुमार, सुमित, आनंद, जयप्रकाश, बाबू, रोहित राज, मनीष, चिरंजीलाल, अंकित आंबेडकर आदि थे।