हाथरस: सिकंदराराऊ में एटा रोड आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी में एक चलती कार में आग लग गई। कार नोएडा से लखनपुर कायमगंज जा रही थी। कार के इंजन में लगी आग देखते ही देखते पूरी गाड़ी में फैल गई। चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार कार चालक सुभाषचंद्र पुत्र रामेश्वर दयाल चला नोएडा से अपने गांव लखनपुर जा रहे थे। रास्ते में गांव मुगलगढ़ी के पास अचानक सुबह साढ़े चार बजे चलते चलते कार के इंजन में से आग निकलने लगी।
चालक सुभाष चंद्र ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों में आ गई तथा गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। कार चालक ने तत्काल दमकल तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस तो मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।