फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार ने निगली छह और लोगों की जिंदगी

विज्ञापन
बुखार से मृत हुआ गांव झगरार निवासी युवक का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। जिले में छह और लोगोें को बुखार ने लील लिया। निजी और सरकारी अस्पतालों में लगातार मरीजों का तांता लगा हुआ है। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी जा रही हैं और वहां भी शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर रही हैं। प्रशासन एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहा है।
जिले में बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुखार से जिले में अब तक 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 244 मरीजों पर डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

काफी मरीज जिले से बाहर भी इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सूचना मिलने पर गांवों में जा रही हैं और वहां डेंगू व अन्य संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। टीमों ने फिर कई स्थानों पर शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा वितरित कीं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सूचना मिलने पर भेजा जा रहा है। जिले के अलावा ब्लॉक स्तर से भी टीमें जा रही हैं। मरीजों का इलाज कर रही हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें