फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटना में घायल हुए फिरोजाबाद के युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक योगेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की घास की मंडी के पास हुई दुर्घटना में घायल युवक की आगरा ले जाते वक्त मौत हो गई। परिवार के लोग शव को लेकर हाथरस आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दूसरे घायल युवक का आगरा के अस्पताल में उपचार जारी है।
उल्लेखनीय है कि थाना चंदपा क्षेत्र के गांव गुमानपुर निवासी श्यामूपुत्र हरीशंकर अपने मामा के बेटे योगेंद्रपाल सिंह (26 वर्ष) पुत्र भूरी सिंह निवासी कुतुबपुर थाना नारखी फिरोजाबाद के साथ शुक्रवार की दोपहर को बाइक से अपने गांव लौट रहा था। शहर के आगरा रोड पर घास मंडी के निकट सामने से आ रही पंजाब के नंबर की स्कार्पियो कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में हालत ज्यादा नाजुक होने पर दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान योगेंद्रपाल सिंह की मौत हो गई। परिवार के लोग शव को लेकर हाथरस आए। पुलिस की लिखा-पढ़ी के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें