फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज के नीचे दुर्घटनाएं रोकने के लिए लगाई फैंसिंग

विज्ञापन
हाथरस : तालाब रेलवे फाटक को गार्डर लगाकर बंद करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेलवे द्वारा रेलवे ट्रैक पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में शहर के तालाब चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को फैंसिंग लगाई गई। अब आम लोग इस क्रॉसिंग को पार नहीं कर सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों को ओवरब्रिज के जरिये आवागमन में सहूलियत देने के लिए दोनों ओर सीढ़ी लगाई जा सकती है, ताकि लोग आसानी से फाटक के दूसरी पार पहुंच सकें। उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर जाम से राहत दिलाने के बने ओवरब्रिज पर आवागमन चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ओवर ब्रिज के नीचे तालाब रेलवे क्रॉसिंग को फैंसिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आमजन को राहत देने के लिए ओवरब्रिज की नीचे रेलवे द्वारा सीढ़ी बनाई जा सकती हैं। दो सीढ़ी बनाई जाएंगी। एक सीढ़ी से चढ़ने का व दूसरे से उतरने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें