फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला चिकित्सक नहीं मिलीं, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कक्ष मिला बंद

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम सदर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर विपिन शिवहरे ने शुक्रवार को बागला जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में एसडीएम को मरीज तो मिले, लेकिन यहां एक भी डॉक्टर ओपीडी में नजर नहीं आईं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन कक्ष भी बंद थे।
शुक्रवार की सुबह एसडीएम सदर शुक्रवार की सुबह बाइक से अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। वह सुबह करीब पौने नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। इससे पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर 50-60 महिला मरीज डॉक्टर का इंतजार करते हुए मिलीं। यहां पर एक भी डॉक्टर नहीं मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर बताया कि महिलाएं सुबह आठ बजे से महिला चिकित्सकों का इंतजार कर रहीं थीं। जिला अस्पताल का सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। यहां की ओपीडी में डॉक्टर अपने केबिन में मरीजों को देख रहे थे। इमरजेंसी में भी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। अस्पताल में पर्चे सही तरह से बन रहे थे। मरीजों को दवाएं भी दी जा रहीं थीं। एसडीएम के जाने के बाद भी जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में एक भी डॉक्टर नजर नहीं आईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें