फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वृद्घ की मौत के बाद कोरोना की जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार

विज्ञापन
हाथरस: मोहनगंज में वृद्ध की मौत की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र में एक वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में दहशत पैदा हो गई है, क्योंकि उन्हें यह संदेह है कि वृद्ध की मौत कोरोना के कारण हुई है। तभी तो परिवार के करीब 14 सदस्य महिला, पुरुष व बच्चे कोरोना की जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे। इन सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
कोतवाली सदर से सटे हुए एक बाजार निवासी वृद्ध की लंबी बीमारी के चलते शनिवार को मौत हो गई। मौत से पहले तो परिजनों ने न तो वृद्ध की कोरोना जांच कराई और न ही इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब उन्हें वृद्ध की मौत कोरोना के कारण होने का संदेह है। तभी तो रविवार की दोपहर को परिवार के सभी सदस्य 108 एंबुलेंस से कोरोना की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद यहां पर उनके नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध की मौत से पहले तो उन लोगों ने कोई सूचना नहीं दी थी, लेकिन अब उन्हें वृद्ध की मौत कोरोना से होने का संदेह है, इसलिए वह कोरोना की जांच कराए आए थे। सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें