फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाइन में फाल्ट, उपकेंद्रों पर मरम्मत से पांच घंटे बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मई महीने में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। नतीजा, बिजली सिस्टम भी लड़खड़ा रहा है। मंगलवार की रात को शहर के प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र की लाइन में कई बार फॉल्ट होने से बिजली बाधित रही। शहर के कांशीराम टाउनशिप और प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र की लाइन पर मरम्मत का काम होने से इनसे जुड़े इलाकों की बिजली भी दो घंटे बाधित रही।
अधिशासी अभियंता (एक्सईएन )सुभाषचंद्रा ने बताया कि मंगलवार की रात को शहर के प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र की लाइन में रात को कई बार ट्रिपिंग आई। इस कारण साकेत कालोनी, नवल नगर, रमनपुर और श्रीनगर सहित कई इलाकों में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे उपकरण भी शोपीस बने रहे। उमसभरी गर्मी में बिना बिजली के लोगों का हाल बेहाल रहा। बुधवार को शहर के कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन की लाइन पर सुबह सात बजे से नौ बजे तक काम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण शिव कॉलोनी, तरफरा रोड, किला परिसर आदि इलाकों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। शहर के नवीपुर और ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फाल्ट की वजह से भी बिजली करीब पांच घंटे बाधित रही। सुभाष चंद्रा का कहना है कि ओवरलोडिंग के चलते विद्युत लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। एक्सईएन का कहना है कि जहां भी लाइन में फाल्ट या खराबी की जानकारी मिल रही है, वहां इन फाल्ट को दूर कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें