फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पिता फिर बच्चे को लेकर पहुंचा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

छह वर्षीय बच्चे का पिता मंगलवार को फिर जिला अस्पताल पहुंचा और बच्चे को उसकी मां से मिलवाया। बच्चे को अपने समीप पाकर उसकी मां बेहद खुश दिखाई दी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात्रि में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल एक महिला ने यह शिकायत कर दी थी कि कोई उसके बेटे को ले गया है। इस पर पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में जुट गई थी। बाद में पता चला कि बच्चे को उसका पिता ही ले गया है। अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि इस महिला का छह साल पहले तलाक हो गया था, यह महिला सिकंदराराऊ के एक व्यक्ति के साथ पत्नी बनकर रह रही है।
बच्चे का पिता उसी व्यक्ति को बताया जा रहा है। महिला को सोमवार को इलाज कराने बागला अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसका कोरोना जांच के लिए नमूना हुआ। महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इस कारण महिला का पति बच्चे को अपने साथ ले गया, जबकि महिला बच्चे को अपने पास रखना चाहती थी। पुलिस ने शिवकुमार से संपर्क किया। जानकारी करने पर शिवकुमार ने पूरे मामले की पुलिस को जानकारी दी। मंगलवार को वह बच्चे को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को उसका पिता ले गया था, जबकि किसी ने यह अफवाह फैला दी कि बच्चे को चोर ले गया है। फिलहाल बच्चे को लेकर उसका पिता अस्पताल आया है। मां का कोरोना जांच के लिए सेम्पल हुआ है, इसलिए वह बच्चे को अपने साथ ले गया था।
-डॉ. आईवी सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें