फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को मिलेगा गेहूं का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के किसानों को अब 50 फ़ीसदी अनुदान पर आसानी से गेहूं का बीज मिल सकेगा। शासन की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष 1200 क्विंटल गेहूं का बीज जिले में भेज दिया गया है।
किसान 50 फीसदी अनुदान पर ब्लॉक स्तरीय राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज ले सकेंगे। कृषि विभाग की ओर से जिले के किसानों को गेहूं के बीज मुहैया कराए जाने के लिए 2500 क्विंटल बीज की मांग शासन को भेजी गई थी। मांग के सापेक्ष शासन की ओर से जिले को प्रथम चरण में 1200 क्विंटल बीज मुहैया करा दिया गया है। जिले के किसानों को प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर गेहूं के बीज 50 फीसदी अनुदान पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि 1200 क्विंटल बीज को निर्धारित मात्रा में सभी ब्लॉक स्तरीय राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचाया गया है। किसान अपने आधार कार्ड, जमीन की खसरा खतौनी आदि दस्तावेजों को लेकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान को पहले पूरी धनराशि जमा करनी होगी। इसके बाद अनुदान की राशि किसान के खाते में आएगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक हजार एमटी खाद भी जल्द ही पहुंच जाएगी। यह खाद सहकारी समितियों पर पहुंचाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें