फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस-सासनी मार्ग के चौड़ीकरण में किसानों को मिलेगा 2.10 करोड़ रुपये मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। भारतीय राष्ट्रीय-राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सासनी से हाथरस तक के मार्ग को फोर लेन किए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से फोरलेन बनाए जाने के लिए 17 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। विभाग की ओर से करीब 2.10 करोड़ रुपये का अनुमानित प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसकी मंजूरी के लिए परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को पूरी रिपोर्ट बिंदुवार भेज दी है।
हाथरस से सासनी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर अब एनएचएआई की ओर पहल तेज कर दी गई है। शासन स्तर से फोर लेन की मंजूरी मिलने के साथ ही अब अधिगृहीत की जाने वाली भूमि का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया गया है। फोर लेन होने में इस मार्ग के 17 ग्रामों के किसानों की भूमि की माप की गई है। शासन स्तर से निर्धारित के आधार लोनिवि की ओर से 2.10 करोड़ रुपये के मुआवजे का आकलन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट को एनएचएआई की ओर से यहां प्रशासन को दे दिया गया है, जिससे मुआवजे पर अंतिम मुहर लग सके। एनएचआई के परियोजना निदेशक ने कहा है कि प्रशासनिक अधिकारी ग्रामों में अधिगृहीत भूमि व भू अर्जन से प्रभावित परिसंपत्तियों के मुआवजा को लेकर निर्णय जल्द से जल्द लें, जिससे इस प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए एनएचएआई के सक्षम अधिकारियों को भेजा जा सके। यहां फोर लेन का कार्य शुरू हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें