फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मंडी समिति में किसानों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

विज्ञापन
हाथरस: मंडी समिति परिसर में खरीददारी के लिए उमड़े ग्राहक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गौरव भारद्वाज
हाथरस। मंडी में आने पर अन्नदाता एसी की हवा लेंगे। साथ ही उनकी आय भी दोगुनी होगी । हाथरस मंडी को जल्द हाईटेक बनाया जाएगा। मंडी परिसर में वीआईपी कैंटीन, एसी हॉल , नए चबूतरे, बाउंड्रीवॉल, और पक्के निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होंगे। निर्माण कार्यों का प्रस्ताव बनकर शासन को भेजा गया है । हरी झंडी मिलने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे, जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी ।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा 26 तरह के फल सब्जियों को मंडी टैक्स से मुक्त कर दिया गया है। अब मंडियों को हाईटेक बनाने के साथ कायाकल्प करने की कवायद भी शुरू कर दी है। किसान अपना माल पूरे देश में कहीं भी बेच सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी तैयार किया गया है, जिससे किसानों को काफी फायदा होगा। सादाबाद में भी धान से चावल बनाने का प्लांट भी स्थापित होगा।
विज्ञापन

दो दर्जन मंडियों को हाईटेक करेगी सरकार
हाथरस। प्रदेश सरकार दो दर्जन से अधिक मंडियों को हाईटेक करेगी। इसमें अलीगढ़, हाथरस, एटा कृषि उत्पादन मंडी को शामिल किया गया है। इन मंडियों में किसानों के लिए एसी हॉल, किसान भवन, के अलावा नए चबूतरे बनाए जाएंगे, जिस पर किसान बोली के साथ अपना माल बेच सकेंगे। साथी मंडी परिसर में जहां भी कच्चा निर्माण है, उसे पक्का कराया जाएगा। पूरे परिसर की बाउंड्रीवॉल कराई जाएगी। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव पास होने के साथ जल्दी मंडी में निर्माण कार्य की रफ्तार पकड़ेगा।
सिकंदराराऊ में होगा 15 दुकानों का निर्माण
हाथरस। अब मंडी निगम किसानों को राहत देने के साथ-साथ अपनी राजस्व में भी बढ़ोतरी करने की कोशिश में जुट गया है। इस क्रम में सिकंदराराऊ मंडी में 15 नई दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका मंडी सचिव यशपाल सिंह द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है। वहां जल्द ही दुकानों का निर्माण शुरू होगा। भूमि का चयन भी हो चुका है।
विज्ञापन

हाथरस मंडी जल्द ही हाईटेक होगी। मंडी में किसानों के लिए एसी हॉल कैंटीन चबूतरे आदि का निर्माण कराया जाएगा। किसानों की आय भी दोगुनी होगी। किसान अपना माल खुले प्लेटफार्म के माध्यम से कहीं पर भी भेज सकेंगे।
-यशपाल सिंह मंडी सचिव हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें